मुजफ्फरपुर में आंधी ने ली पांच लोगों की जान

Published at :13 Jun 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में आंधी ने ली पांच लोगों की जान

मुजफ्फरपुर के कंपनीबाग में आंधी से सड़क पर िगरा पेड़. देखें पेज 09 भी मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर : तेज आंधी व पानी से मुजफ्फरपुर जिले में रविवार की शाम अलग-अलग जगहों पर दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसके अलावा तेज आंधी से दर्जनों पेड़ व झोपड़ियां […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कंपनीबाग में आंधी से सड़क पर िगरा पेड़. देखें पेज 09 भी

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर : तेज आंधी व पानी से मुजफ्फरपुर जिले में रविवार की शाम अलग-अलग जगहों पर दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसके अलावा तेज आंधी से दर्जनों पेड़ व झोपड़ियां धराशायी हो गयीं. समस्तीपुर के उजियारपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही गरीब रथ पर एक पीपल का पेड़ गिर गया. हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के चिकनौटा में आंधी-पानी के दौरान पुरानी यज्ञशाला में छिपे लोगों पर पिलर व यज्ञशाला का छप्पर गिर गया. इससे स्थानीय वंशी महतो (65) व अखिलेश राम (19) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. पीएचसी में उनका इलाज चल रहा है.
उधर, बरुराज थाना क्षेत्र के अंडौल गांव में दरवाजे पर खड़ा जर्जर पोल धराशायी हो गया, इसमें रामचरित्र राम की दस वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. उधर कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियाही गांव में आंधी के दौरान घर की ओर भाग रहे शिवनाथ महतो के पुत्र गुड्डू (10) पर बिजली का पोल गिर पड़ा. गंभीर रूप से जख्मी गुड्डू को परिजन अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.
उिजयारपुर में गरीब रथ ट्रेन पर िगरा पीपल का पेड़, हादसा टला
आधा दर्जन घायल, दर्जनों पेड़ व झोपड़ियां धराशायी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन