Muzaffarpur News: आरडीएस कॉलेज में 11 मई को राष्ट्रीय सेमिनार, 'मंटो के किरदारों' पर मंथन करेंगे विद्वान

रामदयालु सिंह कॉलेज
Muzaffarpur News: आरडीएस कॉलेज में 11 मई को 'मंटो के किरदारों की नफसीयात' विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा. कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय की मौजूदगी में देश भर के उर्दू विद्वान और शोधार्थी मंटो के साहित्य पर चर्चा करेंगे. पढें पूरी खबर…
Muzaffarpur News: शहर के प्रतिष्ठित आरडीएस कॉलेज में आगामी 11 मई को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है. यह सेमिनार स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा. सेमिनार का मुख्य विषय ‘मंटो के किरदारों की नफसीयात’ (मंटो के पात्रों का मनोविज्ञान) रखा गया है. इस आयोजन के माध्यम से प्रसिद्ध साहित्यकार सआदत हसन मंटो की कहानियों और उनके पात्रों के विभिन्न मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी.
12 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन
प्राचार्य प्रो शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में सेमिनार के सुचारू संचालन के लिए 12 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है. प्राचार्य ने बताया कि यह कमेटी मंच प्रबंधन, स्वागत, तकनीकी सहायता, पेपर प्रेजेंटेशन और मीडिया प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी करेगी. आयोजन सचिव के रूप में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ मो हसन रजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कार्यक्रम में डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम एन रजवी और डॉ सौरभ राज सहित कई अन्य शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय होंगे शामिल
इस एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने शामिल होने की अपनी सहमति दे दी है. आयोजन सचिव डॉ हसन रजा ने बताया कि इस संगोष्ठी में देश भर से उर्दू भाषा के विद्वान, मशहूर शायर और शोधार्थी हिस्सा लेंगे. यह आयोजन अकादमिक दृष्टिकोण से शोधार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं और मीडिया प्रबंधन के लिए डॉ ललित किशोर को विशेष जिम्मेदारी दी गई है.
मुजफ्फरपुर से ललितांशु कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










