50 लीटर देसी शराब बरामद, तीन फरार धंधेबाज पर प्राथमिकी
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 16 Apr 2025 10:17 PM
50 लीटर देसी शराब बरामद, तीन फरार धंधेबाज पर प्राथमिकी
पारू़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर धर्मु गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया़ पुलिस को देख धंधेबाज फरार हो गये. उधर, फरार तीन धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि गांव निवासी राजू राम के घर से 30 लीटर और गजेंद्र राम व नागेंद्र राम के घर से 10-10 लीटर शराब बरामद की गयी है़ वहीं गुड़ और महुआ घोल को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि फरार धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










