संचार क्रांति राजीव गांधी की देन

Published at :21 Aug 2013 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
संचार क्रांति राजीव गांधी की देन

मुजफ्फरपुर: विश्व के मानचित्र पर भारत को लाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था. उन्होंने देश में संचार क्रांति की शुरुआत की थी. राजीव गांधी ने ही कंप्यूटर और टेलीफोन क्रांति ला कर 21वीं सदी में देश को आगे लाने का काम किया था. एक युवा प्रधानमंत्री के रूप में जितने कम […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: विश्व के मानचित्र पर भारत को लाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था. उन्होंने देश में संचार क्रांति की शुरुआत की थी. राजीव गांधी ने ही कंप्यूटर और टेलीफोन क्रांति ला कर 21वीं सदी में देश को आगे लाने का काम किया था. एक युवा प्रधानमंत्री के रूप में जितने कम समय में देश को जितना दिया शायद ही किसी ने ऐसा किया होगा. यह बातें मंगलवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 69वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने कही. जयंती के मौके पर महासचिव अनिल कुमार सिंह, अरुण चौधरी, शिवजी राय, हबीबुर रहमान, उमेश त्रिवेदी, अरविंद तिवारी, विदुकांत मिश्र, शंभू साह, विनोद चौधरी, महेश पासवान, बेबी कुमारी, मनोज कुमार महतो, जयनंदन प्रसाद, सुनील गुप्ता, मो. मुस्तकीम मौजूद थे.

कांटी विधान सभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में जय कुमार, निर्मला देवी, अमृता सिंह, कुमार आशुतोष, सुबोध पटेल, शंभू राम, चंदन कुमार, ललित कुमार राम, राहुल रंजन, मैमुल निशा, पवन कुमार, राजा बाबू, मनीष कुमार, पप्पू कुमार, किशोर कुमार आदि ने जयंती मनाई. जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में संजय कुमार, मुस्तफा आलम, चंदेश्वर सहनी, जयनंदन प्रसाद कुशवाहा, अनिवेत, राज, रौशन कुमार, प्रभात कुमार आदि ने. महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सदभवना रैली निकाली गई.
रैली में निर्मला देवी, केदार सिंह पटेल, राम बाबू सिंह, सकलदेव सहनी, प्रभात कुमार मुकुंद, अशोक झा, चौधरी रासीद हुसैन, गोपाल महतो, सुनील महतो, प्रो. राम प्रताप निरज, राजेंद्र मिश्र, वीनू देवी, अमित रंजन मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन