खो-खो प्रतियोगिता का सेमीफाइनल लाइन अप तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2015 2:02 PM
संवाददाता, मुजफ्फरपुरजिला खो-खो संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे प्रथम अमन मेमोरियल खुली खो-खो प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग का सेमीफाइनल लाइन अप तय हो गया. रविवार को बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में डीएवी जमालपुर का सामना यंग स्टार-9 स्पोर्ट्स क्लब से होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एसएचएस क्लब व सेक्रेट हर्ट […]
संवाददाता, मुजफ्फरपुरजिला खो-खो संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे प्रथम अमन मेमोरियल खुली खो-खो प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग का सेमीफाइनल लाइन अप तय हो गया. रविवार को बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में डीएवी जमालपुर का सामना यंग स्टार-9 स्पोर्ट्स क्लब से होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एसएचएस क्लब व सेक्रेट हर्ट स्कूल की टीमें आमने-सामने होगी. वहीं बालिका वर्ग में डीएम जमालपुर व यंग स्टार-9 स्पोर्ट्स क्लब एवं सेक्रेट हर्ट स्कूल व मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला होगा. शनिवार को बालक वर्ग के मुकाबले में सेक्रेट हर्ट स्कूल ने डॉल्फिन पब्लिक स्कूल को, एचएचएस क्लब ने यंग स्टार-9 क्लब को, बीएमपी-6 ने केंद्रीय विद्यालय को, यंग स्टार-9 क्लब ने चंद्रशील विद्यापीठ को, एसएचएस क्लब ने बीएमपी-6 को, यंग स्टार-9 क्लब ने केंद्रीय विद्यालय को पराजित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










