Muzaffarpur: दो बच्चों की मां के प्यार में पागल हुआ कुंवारा युवक, थाने में शादी की जिद पर अड़ा

दो बच्चों की मां के प्यार में पागल हुआ कुंवारा युवक, थाने में शादी की जिद पर अड़ा
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाने में दो बच्चों की मां से शादी की जिद पर एक कुंवारा युवक अड़ गया. परिजनों के बीच हुए भारी विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ और छानबीन कर रही है.जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाने में रविवार को उस वक्त एक अजीबोगरीब और बेहद हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दो बच्चों की मां से शादी करने की जिद पर एक कुंवारा युवक अड़ गया. महिला भी युवक के प्यार में इस कदर दीवानी थी कि वह भी उसके साथ रहने को तैयार दिखी. दोनों के बीच चल रहे इस प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया.
परिजनों के बीच हुई भिड़ंत, थाने पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, जबकि प्रेमी युवक अभी अविवाहित है. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब इस बात की भनक परिजनों को लगी, तो घर में कोहराम मच गया. दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और बात मारपीट तक पहुंच गई. इसके बाद मामला सदर थाने पहुंचा, जहां महिला और उसका प्रेमी भी पुलिस के सामने पेश हुए.
थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को पुलिस ने रोका
थाने पहुंचने के बाद भी युवक के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा. वह पुलिस अधिकारियों के सामने ही चिल्ला-चिल्लाकर महिला से शादी करने की जिद पर अड़ गया. लड़के के इस अड़ियल रुख को देखकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने पर ही रोक लिया. बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि महिला सदर थाना क्षेत्र की निवासी है.देर शाम महिला के परिजन उसे समझा-बुझाकर अपने साथ घर ले गए. हालांकि, इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद भी देर शाम तक महिला या उसके परिजनों की तरफ से युवक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. सदर थाना पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले की आंतरिक छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










