Muzaffarpur: घर से मंदिर जाने के लिए निकली 9 वीं की छात्रा लापता, पुलिस जांच में जुटी

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 31 May 2026 6:52 PM

विज्ञापन

घर से मंदिर जाने के लिए निकली 9 वीं की छात्रा लापता, पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मंदिर जाने की बात कहकर निकली 9वीं की छात्रा लापता हो गई. शिक्षक पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिए छात्रा की तलाश में जुटी है.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. छात्रा रविवार को अपने परिजनों से मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित पिता ने स्थानीय सदर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है.

माता-पिता गए थे स्कूल, पीछे से निकली छात्रा

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि वे पेशे से एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं. रविवार के दिन वे एक पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान छात्रा ने घर पर मौजूद अन्य परिजनों से कहा कि रविवार का दिन है, इसलिए वह पास के ही एक मंदिर में दर्शन करने जा रही है. वह अपने साथ एक मोबाइल फोन भी लेकर गई थी. लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की तफ्तीश शुरू

छात्रा के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने सगे-संबंधियों और उसके दोस्तों के यहाँ काफी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सदर थाना के थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने लापता छात्रा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है. कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्रा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन