गणतंत्र दिवस परेड के लिए बीआरए बिहार विवि के 20 स्वयंसेवक पटना रवाना

Published by : LALITANSOO Updated At : 11 Sep 2025 7:53 PM

विज्ञापन

20 volunteers of BRA Bihar University left for Patna

विज्ञापन

नवंबर में भोपाल में प्री-आरडी शिविर-2025 का होगा आयोजन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 20 स्वयंसेवकों का एक दल गुरुवार को गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2025 के राज्य स्तरीय चयन में हिस्सा लेने के लिए पटना रवाना हो गया. इस दल में 10 छात्र और 10 छात्राएं शामिल हैं, जो मगध महिला कॉलेज, पटना में होने वाले चयन शिविर में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन स्वयंसेवकों को विवि के अतिथि भवन से रवाना किया गया. इस दौरान कुलपति प्रो. दिनेशचंद्र राय ने दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी विश्वविद्यालय के दूत हैं. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होना चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में चयनित होकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाएं. प्री-आरडी शिविर-2025 का आयोजन नवंबर में भोपाल में होगा. इससे पहले, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने स्वयंसेवकों को प्री-आरडी परेड के महत्व के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों से आए स्वयंसेवक मौजूद थे, जिनमें आरडीएस कॉलेज, एलएस कॉलेज, एलएनटी कॉलेज, एलएनडी कॉलेज और जेएस कॉलेज सीतामढ़ी सहित कुल 14 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे. दल का नेतृत्व एलएनटी कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार कर रहे है. इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता, कुलानुशासक, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन