Muzaffarpur : छापेमारी में 20 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 21 Apr 2025 9:52 PM
Muzaffarpur : छापेमारी में 20 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
पारू़ थाना क्षेत्र के तीन धंधेबाजों के घर पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर देसी और 10 पीस ट्रेटा पैक बरामद किया है. मौके से फरार तीनों धंधेबाजों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि जाफरपुर गांव निवासी घनश्याम रस्तोगी के घर से विदेशी शराब के 10 पीस ट्रेटा पैक और इसी गांव के राजनीत गोसाईं और वहदीनपुर गांव निवासी शत्रुघ्न राम के घर से 10-10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि फरार धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










