एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में मौत, हंगामा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Feb 2020 8:09 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में रविवार की शाम इमरजेंसी में एक मरीज की मौत हो गयी. इसीजी से मरीज की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया. लगभग आधा घंटा तक हंगामा होता रहा. इस कारण इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर पहुंचे अस्पताल मैनेजर, सुरक्षा गार्ड ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में रविवार की शाम इमरजेंसी में एक मरीज की मौत हो गयी. इसीजी से मरीज की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया. लगभग आधा घंटा तक हंगामा होता रहा. इस कारण इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर पहुंचे अस्पताल मैनेजर, सुरक्षा गार्ड ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद परिजन शव लेकर निजी वाहन से घर चले गये. बताया गया कि कुढ़नी के किशनपुर बालापुर निवासी सुमन कुमार (38) को रविवार की सुबह गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था.

डॉक्टर उसे इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज कर रहे थे. शाम में पल्स नहीं मिलने पर डॉक्टर ने इसीजी कराने की सलाह दी. वहीं, मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि इसीजी कराने के लिए ऑक्सीजन मास्क हटाने से सुमन की मौत हुई है. स्वास्थ मैनेजर ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी. डॉक्टर ने जांच की. पल्स नहीं मिलने पर उसे इसीजी कराकर मृत्यु कंफर्म की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन