हंगामे के बीच 11 सौ करोड़ का बजट पास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 3:02 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : हंगामे और विरोध के बीच बिहार विवि के 1100 करोड़ का बजट शुक्रवार को सीनेट से पास कर दिया गया. इसके अलावा 50 कॉलेजों के संबंधन का प्रस्ताव भी संशोधन के साथ पास हो गया. सीनेट की बैठक में कई कालेजों में पीजी कोर्स नहीं शुरू करने पर हंगामा हुआ. इसके अलावा कुछ […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : हंगामे और विरोध के बीच बिहार विवि के 1100 करोड़ का बजट शुक्रवार को सीनेट से पास कर दिया गया. इसके अलावा 50 कॉलेजों के संबंधन का प्रस्ताव भी संशोधन के साथ पास हो गया.
सीनेट की बैठक में कई कालेजों में पीजी कोर्स नहीं शुरू करने पर हंगामा हुआ. इसके अलावा कुछ काॅलेजों को संबंधन नहीं देने पर भी सदस्यों ने काफी विरोध जताया. बैठक शुरू होते ही सदस्य डॉ रमेश ऋतंभर ने सीनेट के ऐजेंडे को 21 दिन पहले सदस्यों को नहीं देने पर एतराज जताया. उन्होंने कहा कि एजेंडे पर विशेष बैठक क्यों लिखा गया है.
विवि प्रशासन को इसे स्पष्ट करना चाहिए. इस पर कुलपति ने कहा कि राजभवन को पहले सीनेट व सिंडिकेट की बैठक की अनुमति के लिए पत्र लिखा गया था. वहां से आने के बाद यह बैठक हो रही है. इसके बाद सदस्य मनोज सिंह ने एजेंडे में प्रश्न काल का जिक्र नहीं होने पर विरोध किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन