प्रोफेसर के घर से तीन लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मझौलिया जयप्रभा नगर इलाके में चोरों ने प्रोफेसर श्रीकांत शर्मा के घर को निशाना बनाया. घर के सदस्यों पर नशीला स्प्रे कर नकदी, जेवरात, लैपटाॅप सहित तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. सुबह में नींद खुलने पर घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई. प्रो श्रीकांत ने बताया कि वे लालगंज […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मझौलिया जयप्रभा नगर इलाके में चोरों ने प्रोफेसर श्रीकांत शर्मा के घर को निशाना बनाया. घर के सदस्यों पर नशीला स्प्रे कर नकदी, जेवरात, लैपटाॅप सहित तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. सुबह में नींद खुलने पर घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई. प्रो श्रीकांत ने बताया कि वे लालगंज कॉलेज में गणित के प्रोफेसर हैं. यहां उनका पैतृक आवास है. घर में उनके अलावा पत्नी, दो बेटी, एक बेटा मौजूद था.
बेटा को छोड़ कर घर के सभी लोग खाना खाकर रात करीब साढ़े 12 बजे सो गये. उनका बेटा लैपटॉप पर प्रजेंटेशन तैयार करने के बाद रूम का दरवाजा बंद किये बगैर ही सो गया. उन्होंने आशंका जतायी कि चोर चहारदीवारी फांद कर अंदर प्रवेश किया होगा. इसके बाद 75 हजार रुपये, ट्रंक पर रखा लैपटॉप, सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ा चांदी का पायल, कपड़ा आदि की चोरी कर ली. प्रो श्रीकांत शर्मा ने बताया कि उनकी बीमार मां का पटना में इलाज चल रहा है. इलाज में खर्च के लिए उन्होंने 75 हजार रुपये रखे थे.
वहीं, उनकी पत्नी को गांव जाना था. इसके लिए उन्होंने बैग में कपड़े व जेवरात रखे थे कि सुबह में इसे पहन कर जायेंगी. इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया. सूचना पर काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. इस दौरान स्थानीय लोगों ने गश्ती नहीं करने को लेकर विरोध जताया. थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










