पूर्व सैनिकों ने मुजफ्फरपुर में स्वतंत्र कैंटीन खोलने की उठाई मांग

मासिक बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक
मुजफ्फरपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में स्टेशन मुख्यालय के एक्सटेंशन काउंटर के स्थान पर स्वतंत्र कैंटीन खोलने का प्रस्ताव रखा गया. इस बैठक में 26 जुलाई को होने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
Muzaffarpur News: नगर परिषद क्षेत्र के कुशी हरपुर होरिल में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कांटी शाखा की मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने की. इस दौरान पूर्व सैनिकों की सुविधाओं, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई.
मुजफ्फरपुर में स्वतंत्र कैंटीन खोलने की मांग
बैठक को संबोधित करते हुए शाखाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने कहा कि जिला संगठन से अनुरोध किया गया है कि स्टेशन मुख्यालय मुजफ्फरपुर के अंतर्गत संचालित एक्सटेंशन काउंटर के स्थान पर मुजफ्फरपुर में स्वतंत्र कैंटीन की स्थापना के लिए आवश्यक पहल की जाए. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को एएफडी (AFD) वस्तुओं की खरीद के लिए दानापुर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी.
कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा
रविंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला संगठन के सौजन्य से इस वर्ष 26 जुलाई को भगवानपुर में कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों एवं परिषद के सदस्यों से कार्यक्रम की सफलता के लिए आर्थिक सहयोग देने तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की.
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया.
इस अवसर पर रविंद्र ठाकुर, नंदकिशोर ठाकुर, रमेश कुमार, लखन देव ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, किसलय किशोर ठाकुर, बिंदेश्वरी ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, अजय कुमार ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर, परमानंद प्रसाद गुप्ता, उमेश प्रसाद ठाकुर, रमेश कुमार सिंह, प्रेम किशोर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार मिश्र
मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










