कांवरियों की सुविधाओं को लेकर सेवा शिविर संघ की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

कांवरिया सेवा शिविर के सदस्यों ने की बैठक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबा गरीब नाथ धाम में सावन मेले के दौरान कांवरियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सेवा शिविर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने पर विस्तार से मंथन किया गया, जिसमें शौचालय, स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल थे.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बाबा गरीब नाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ के बैनर तले रविवार को दीवान रोड स्थित किरण श्री विवाह भवन में सेवा शिविरों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार अमर ने की. इसमें विधायक रंजन कुमार भी मौजूद रहे. बैठक में सावन मेले के दौरान कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने पर हुआ मंथन

बैठक में कांवरियों के लिए शौचालय, अर्घा में सुधार, सेवा शिविरों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, बिजली और गैस की व्यवस्था, नगर निगम की ओर से साफ-सफाई, साउंड सिस्टम, रामदयालु से बाबा गरीब नाथ मंदिर तक एंबुलेंस की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवा शिविर, सामान ढोने वाली गाड़ियों के परमिट, पोल बैरिकेडिंग, मंदिर के आसपास मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध तथा टावर से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक नि:शुल्क वाहन सेवा जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

हर शिविर में अग्निशमन यंत्र रखने का निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सेवा दल अपने-अपने शिविरों में आग से बचाव के लिए कम से कम दो से तीन अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था स्वयं करेंगे.

विधायक ने प्रशासन से समन्वय का दिया भरोसा

विधायक रंजन कुमार ने कहा कि बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों को लेकर वे जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन और नगर आयुक्त से बातचीत करेंगे तथा आवश्यक सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे. बैठक के अंत में उपसंयोजक सज्जन कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

बैठक में त्रिदेव बोल बम सेवा समिति, बालाजी परिवार, ओम सेवा दल, मां बगलामुखी सेवा समिति, हरिसभा चौक कांवरिया सेवा समिति, मां गंगा सेवा दल, मां गायत्री सेवा दल, अनमोल सेवा संघ, भारतीय सेवा दल, हिंदुस्तान सेवामंच, सनातन सेवा दल, पुरानी गुदरी कांवरिया सेवा संघ, संकल्प सेवा समिति, डाक कांवरिया सेवा समिति, पंचमहाभूत शिव सेवक संगठन, श्री काशी विश्वनाथ सेवा शिविर, भारत सेवा शिविर, कल्पना महावीर मंदिर पूजा समिति, युवा बोलबम सेवा समिति और शिव पार्वती सेवा मंच सहित विभिन्न सेवा शिविरों के सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सावन को लेकर बाबा गरीब नाथ धाम में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज, अधिकारियों ने किया निरीक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन