‘बहन डरो नहीं’ कह लड़की के पैर पकड़े फिर 15 मिनट तक करते रहे लूटपाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2019 2:38 AM
मुजफ्फरपुर : बैंक के अंदर एटीएम से दो हजार रुपये निकाल कर बाहर निकल रहा था. इस बीच दो युवक आये और कहा, अंदर चलिये. अभी कुछ समझ पाता, तब तक वे लोग हाथ खींच कर अंदर ले गये और कुर्सी पर बैठा दिया. उसके पीछे चार और बदमाश हाथ में पिस्तौल लिये घुसे. इस […]
मुजफ्फरपुर : बैंक के अंदर एटीएम से दो हजार रुपये निकाल कर बाहर निकल रहा था. इस बीच दो युवक आये और कहा, अंदर चलिये. अभी कुछ समझ पाता, तब तक वे लोग हाथ खींच कर अंदर ले गये और कुर्सी पर बैठा दिया. उसके पीछे चार और बदमाश हाथ में पिस्तौल लिये घुसे. इस बीच एक बदमाश मैनेजर को चैंबर से खींच कर बाहर निकाला.
उसके साथ मारपीट कर उसका चेन छीनने लगे. बैंक में बैठी एक लड़की, जो पैसे निकलाने आयी थी, वह डर से बेहोश होने लगी. उसकी हालत देख कर एक बदमाश ने उसके पास जाकर कहा, डरो नहीं बहन! हम तुमको कुछ नहीं करेंगे. इतना कह कर उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद उसका पैर पकड़ कुर्सी पर बैठा दिया. 15 मिनट तक लूटपाट के बाद सभी बदमाश फरार हो गये. यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शी गोपलपुर हाईस्कूल के रिटायर्ड हेडमास्टर प्रेमचंद्र प्रसाद ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










