बालूघाट में प्रेमी युगल को बच्चा चोर समझ कर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 1:36 AM
मुजफ्फरपुर : बालूघाट मुहल्ले में सोमवार की दोपहर भाग रहे युवक-युवती को लोगों ने बच्चा चोर समझ उनकी पिटाई कर दी. दोनों ने स्थानीय लोगों को समझाया कि वे बच्चा चोर नहीं, बल्कि पति-पत्नी हैं, तब भीड़ शांत हुई. इस बीच युवती के परिजन वहां पहुंच कर उसको अपने साथ ले जाने की बात कहने […]
मुजफ्फरपुर : बालूघाट मुहल्ले में सोमवार की दोपहर भाग रहे युवक-युवती को लोगों ने बच्चा चोर समझ उनकी पिटाई कर दी. दोनों ने स्थानीय लोगों को समझाया कि वे बच्चा चोर नहीं, बल्कि पति-पत्नी हैं, तब भीड़ शांत हुई. इस बीच युवती के परिजन वहां पहुंच कर उसको अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे. इस पर लड़के ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. दोनों सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदरपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. थानेदार ने दोनों के परिजनों को भी बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










