रामदयालु स्टेशन पर वाई-फाई
Updated at : 22 Aug 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से सटे रामदयालु स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाई-फाई सुविधा प्रदान कर दी गयी है. इससे यात्री रेलवे स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया में बैठे-बैठे इंटरनेट से जुड़े सभी काम कर पायेंगे. ट्रेन कहां, कब, किस प्लेटफार्म पर पहुंचेगी और आरक्षण की क्या स्थिति है, तमाम जानकारी मोबाइल पर मिल जायेगी. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से सटे रामदयालु स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाई-फाई सुविधा प्रदान कर दी गयी है. इससे यात्री रेलवे स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया में बैठे-बैठे इंटरनेट से जुड़े सभी काम कर पायेंगे. ट्रेन कहां, कब, किस प्लेटफार्म पर पहुंचेगी और आरक्षण की क्या स्थिति है, तमाम जानकारी मोबाइल पर मिल जायेगी.
रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, सोनपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले सभी स्टेशनों पर वाई-फाई लगाया जाना है. इनमें तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, बेनीपट्टी, बिठौली, सराय, घोसवर सहित अन्य शामिल हैं. वहीं अन्य समस्तीपुर रूट की छोटे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी.
पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए रेलवे की यह एक पहल है. सभी छोटे स्टेशनों पर वाई-फाई जल्द से जल्द उपलब्ध करायी जायेगी. इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा.
राेज तीन सौ से अधिक यात्री होते हैं रवाना
रामदयालु स्टेशन से रोज करीब तीन सौ से अधिक यात्री ट्रेन से रवाना होते हैं. करीब आठ पैसेंजर ट्रेन वहां रुकती है. स्टेशन के कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. वाई-फाई की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा.
सारनाथ स्टेशन पर रुकेगी पवन व लिच्छवी एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर : यात्रियों की सुविधा के लिए 29 अगस्त से रेलवे ने दो ट्रेनों का ठहराव सारनाथ स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है. इसमें गाड़ी संख्या 11061 अप पवन एक्सप्रेस को सारनाथ स्टेशन पर 14.12 बजे पहुंचकर 14.14 बजे रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस 22.41 बजे पहुंच कर 22.43 बजे रवाना होगी.
गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल जानेवाली लिच्छवी एक्सप्रेस दोपहर 13.57 बजे पहुंच कर 13.59 बजे खुलेगी. गाड़ी संख्या 14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 6.39 बजे पहुंच कर 6.41 बजे रवाना होगी. पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की मांग पर यह निर्णय लिया है.
आग पर काबू को ट्रेनों के इंजन में लगेगा फायर बॉल
पूर्व मध्य रेलवे ट्रेनों के इंजन में आग से बचाव के लिए फायर बॉल लगा रहा है. कुछ वर्ष में सोनपुर मंडल से खुलने व गुरजने वाली सभी ट्रेनों में यह सिस्टम होगा.
इससे इंजन में आग लगने जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी. इंजन से धुआं निकलते ही उसे एक सेकेंड में बुझा देगी. वहीं, ट्रेन के गर्म तापमान को जीरो कर देगा. इससे ट्रेन में आग लगने की संभावना लगभग खत्म हो जायेगी.
इंजन के अधिक गर्म होने पर फायर बॉल खुद फट जायेगा. वहीं, इसमें भरा गैस आग को बुझा देगी. पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अभी कई ट्रेनों में फाॅयर बॉल लगाया गया है. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में कवायद चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




