एसटीपी के लिए दे दी पोखर की जमीन
Updated at : 14 Aug 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

मनिका मन व खबड़ा फरदो नालाके समीप की चयनित जमीन को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध मंत्री भी नहीं कर सके समस्या का समाधान, अब नये सिरे से जमीन की होगी तलाश मुजफ्फरपुर :शहरी क्षेत्र में 1.83 करोड़ की लागत से मास्टर नाला के बाद तीन स्थानों पर बनने वाले सीवरेज एंड स्ट्रॉम वाटर ट्रीटमेंट […]
विज्ञापन
मनिका मन व खबड़ा फरदो नालाके समीप की चयनित जमीन को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
मंत्री भी नहीं कर सके समस्या का समाधान, अब नये सिरे से जमीन की होगी तलाश
मुजफ्फरपुर :शहरी क्षेत्र में 1.83 करोड़ की लागत से मास्टर नाला के बाद तीन स्थानों पर बनने वाले सीवरेज एंड स्ट्रॉम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में पेंच फंस गया है.
बुडको के पत्र के बाद मुशहरी सीओ ने मनिका मन व खबड़ा फरदो नाला के निकट जिस जमीन पर एसटीपी निर्माण के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) दिया था. वह जमीन श्मशान व सार्वजनिक पोखर का निकल गया. ऐसे में दोनों जगहों पर एसटीपी का निर्माण नहीं हो. आसपास के ग्रामीणों ने भारी विरोध कर दिया है.
आयुक्त ने मुशहरी सीओ को पत्र लिखा
मामला नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा के समक्ष भी पहुंचा. वे खुद स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें मनाने की कोशिश की. लेकिन मंत्री की बात को भी लोगों ने मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने बुडको के इंजीनियरों के साथ सीवरेज एंड ड्रेनेज निर्माण के लिए दिल्ली की जिस कंपनी को कार्यादेश जारी किया गया है. उसके साथ बैठक कर जल्द से जल्द विवाद रहित जमीन की तलाश करने का निर्णय लिया. इसके लिए नगर आयुक्त ने मुशहरी सीओ को पत्र लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




