तीन दिन तक उत्तर बिहार में भारी बारिश की आशंका

मुजफ्फरपुर : मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक उत्तर बिहार व नेपाल में भारी बारिश की आशंका जतायी है. वहीं, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि 23 जुलाई से अच्छी बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है. उधर, […]
मुजफ्फरपुर : मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक उत्तर बिहार व नेपाल में भारी बारिश की आशंका जतायी है. वहीं, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि 23 जुलाई से अच्छी बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है.
उधर, सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक अभी भी लाल निशान से 13 सेमी ऊपर है. चंदवारा, लकड़ीढाही, आश्रमघाट,बालूघाट, सिकंदरपुर, छीटभगवतीपुर जैसे कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है. इन इलाकों की बड़ी अपना घर छोड़कर बांध के ऊपर, मारवाड़ी हाई स्कूल जैसे स्थान पर शरण लिए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




