23, 250 घरों में पानी पहुंचाने पर ” 27.65 करोड़ होंगे खर्च
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गर्मी के दिनों में शहरी क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए सरकार ने 27.65 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजनाओं की स्वीकृत प्रदान की है. जिससे 23 हजार 250 परिवारों को पानी का कनेक्शन मिलेगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने जिन योजनाओं को स्वीकृत की है. इसके तहत शहर के 93 […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गर्मी के दिनों में शहरी क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए सरकार ने 27.65 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजनाओं की स्वीकृत प्रदान की है. जिससे 23 हजार 250 परिवारों को पानी का कनेक्शन मिलेगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने जिन योजनाओं को स्वीकृत की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके तहत शहर के 93 जगहों पर पांच एचपी के सबमर्सिबल पंप लगाने के साथ आठ मीटर ऊंचे स्टैंड बना उसपर प्लास्टिक का वाटर टैंक स्थापित किये जायेंगे. जो संवेदक योजनाओं का काम करायेंगे. उन्हें पांच साल तक मेंटेनेंस भी करना है. सिर्फ बिजली बिल का भुगतान नगर निगम करेगा.
सरकार को स्वीकृत के लिए भेजी गयी थी 50.65 करोड़ की योजनाएं : निगम प्रशासन ने पिछले माह सरकार को 142 योजनाओं जलापूर्ति योजना को तैयार कर सरकार को स्वीकृत के लिए भेजी थी. ये सभी 142 योजनाएं शहर 49 वार्ड की थी.
तैयार एस्टिमेट के मुताबिक 50.65 करोड़ रुपये खर्च होते. हालांकि, नगर विकास एवं आवास विभाग ने 142 को संशोधित करते हुए 93 योजनाओं की स्वीकृत दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन