मीनापुर से महिला नक्सली रेखा उर्फ जानकी गिरफ्तार
Updated at : 13 Jul 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : महिला नक्सली रेखा उर्फ जानकी काे गुरुवार की रात मीनापुर से गिरफ्तार किया गया. खुफिया विभाग की सूचना पर एसएसबी व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे मीनापुर से पकड़ा है. मीनापुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारकी है. जानकारी के अनुसार, खुफिया […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : महिला नक्सली रेखा उर्फ जानकी काे गुरुवार की रात मीनापुर से गिरफ्तार किया गया. खुफिया विभाग की सूचना पर एसएसबी व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे मीनापुर से पकड़ा है. मीनापुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
उसने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारकी है. जानकारी के अनुसार, खुफिया की सूचना पर एसएसपी मनाेज कुमार के निर्देश पर एसटीएफ, एसएसबी के कंपनी कमांडर ऋतुराज व मीनापुर थानेदार धनंजय कुमार ने छापेमारी कर रेखा काे पकड़ लिया. लंबे समय से फरार चल रही रेखा एक दिन पहले मीनापुर सेंटर स्थित अपने घर आयी थी.
रेखा का भारती से भी संपर्क रहा है. रेखा के खिलाफ कुढ़नी, सकरा व सरैया थाने में नक्सल एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. तत्कालीन एडिशनल एसपी ऑपरेशन राणा ब्रजेश की दबिश के बाद रेखा ने मुजफ्फरपुर छाेड़ दिया था. कुछ माह से मुजफ्फरपुर व शिवहर इलाके में रेखा की चहलकदमी बढ़ गयी थी. एक बार मीनापुर पुलिस ने उसके घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह भाग निकली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




