नेपाल के हार्डवेयर कारोबारी से स्टेशन रोड में एक लाख उड़ाया

Updated at : 10 Jun 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के हार्डवेयर कारोबारी से स्टेशन रोड में एक लाख उड़ाया

मुजफ्फरपुर : नेपाल के हार्डवेयर कारोबारी से स्टेशन रोड में बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख समेत बैग उड़ा लिया. दो बाइक सावर बदमाशों ने ग्रामीण का परिचित बनकर वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित कारोबारी प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर रविवार को पूरे दिन ब्रह्मपुरा, जीआरपी और आरपीएफ का चक्कर काटते रहें. अंत में स्थानी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नेपाल के हार्डवेयर कारोबारी से स्टेशन रोड में बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख समेत बैग उड़ा लिया. दो बाइक सावर बदमाशों ने ग्रामीण का परिचित बनकर वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ित कारोबारी प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर रविवार को पूरे दिन ब्रह्मपुरा, जीआरपी और आरपीएफ का चक्कर काटते रहें. अंत में स्थानी लोगों की मदद से शाम वह नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी.पीड़ित कारोबारी मो एहसानुल हक ने बताया कि वह नेपाल के मोहतरी जिला के जलेश्वरी थाना क्षेत्र के अलीपट्टी के रहने वाले हैं.
काटता रहा तीन थाने का चक्कर
मुजफ्फरपुर.छिनतई के शिकार युवक को शिकायत दर्ज कराने के लिए आठ घंटे तक सदर सहित तीन थाना का चक्कर काटना पड़ा. सदर थाना पर बैठे मुंशी व ओडी अधिकारी ने दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बता कर टाल दिया. पुलिस कर्मियों ने पीड़ित को ब्रह्मपुरा थाना व जीआरपी जाने को कहा. सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. इस मामले की जानकारी अब ली जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन