Muzaffarpur News: CET-BEd अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: आज डाउनलोड करें बिहार बीएड का एडमिट कार्ड,जिले में इन केंद्रों पर होगी 7 जून को परीक्षा
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 29 May 2026 7:45 PM
CET-BEd अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: आज डाउनलोड करें बिहार बीएड का एडमिट कार्ड, 7 जून को परीक्षा
Muzaffarpur News:बिहार CET-BEd 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड शेड्यूल से पहले आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. सूबे के 14 विश्वविद्यालयों की 37,250 सीटों के लिए 7 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी.पढे़ं पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. राज्य नोडल विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बड़ा बदलाव किया है. पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र 1 जून को जारी होना था, लेकिन अब इसे पहले ही यानी 30 मई शनिवार को सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. राज्य स्तरीय यह प्रवेश परीक्षा आगामी 7 जून को बिहार के 11 प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी.
शेड्यूल में बड़ा बदलाव, 1.23 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 23 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो.
राज्य के 14 विश्वविद्यालयों में 37,250 सीटों पर होगा नामांकन
बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत बीएड की कुल 37,250 सीटों पर इस परीक्षा के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा. सीटों के मामले में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी सबसे आगे है, जहां सर्वाधिक 6400 सीटें हैं. इसके बाद बीआरएबीयू(BRABU) में 6200, एलएनएमयू(LNMU) में 3750, एमएमएचएपीयू में 3200, एकेयू में 3000, वीकेएसयू में 2350, मगध यूनिवर्सिटी में 6000 और टीएमबीयू में 1600 सीटें हैं. वहीं जेपीयू में 1500, बीएनएमयू में 1250, पूर्णिया विवि में 1100, मुंगेर विवि में 500, पटना विवि में 300, और केएसडीएसयू में सबसे कम 100 सीटों पर एडमिशन होना है.
मुजफ्फरपुर में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- आरडीएस कालेज
- बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल
- रामेश्वर कालेज
- डीएवी पब्लिक स्कूल, बखरी
- एलएस कालेज
- परीक्षा भवन (ओल्ड)
- चैपमैन बालिका सीनियर सेकेंड्री स्कूल
- डा. जगन्नाथ मिश्र कालेज
- एमडीडीएम कालेज
- एसआरटी स्कूल, रौतिनिया, चमरुआ
- श्याम नंदन सहाय कालेज, बेला
- नीतीश्वर कालेज
- डा. आरएमएलएस कालेज
- एलएनटी कालेज
- रेसिडेंशियल मोनास्टिक इंग्लिश स्कूल
- मुखर्जी सेमिनरी
- मोनास्टिक इंग्लिश स्कूल
- इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल बोचहां
- विश्वविद्यालय परीक्षा भवन (न्यू)
- विश्वविद्यालय हिंदी विभाग
- एमएसकेबी कालेज
- आरबीबीएम कालेज
- वैशाली इंस्टीट्युट आफ बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट
- रघुनाथ पांडेय मेमोरियल ला कालेज
- एमपी सिन्हा साइंस कालेज
- मारवाड़ी हाई स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










