चमकी-बुखार से फिर पांच बच्चों की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 1:43 AM
मुजफ्फरपुर : चमकी-बुखार से शुक्रवार को पांच और बच्चों की मौत हो गयी. इनमें चार बच्चों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा था. एक बच्चे की मौत केजरीवाल अस्पताल में हुई. गुरुवार को भी चमकी बुखार से चार बच्चों की जान चली गयी थी. एसकेएमसीएच में भर्ती मधुबन के मोहन सहनी की चार वर्षीया पुत्री […]
मुजफ्फरपुर : चमकी-बुखार से शुक्रवार को पांच और बच्चों की मौत हो गयी. इनमें चार बच्चों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा था. एक बच्चे की मौत केजरीवाल अस्पताल में हुई. गुरुवार को भी चमकी बुखार से चार बच्चों की जान चली गयी थी.
एसकेएमसीएच में भर्ती मधुबन के मोहन सहनी की चार वर्षीया पुत्री अन्नू कुमारी,शिवहर के राघोपुर निवासी रामाशंकर साह की सात वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी, मीनापुर के शिवलाल राम की चार वर्षीया पुत्री मधु कुमारी की मौत भर्ती करने के आठ घंटे के अंदर ही हो गयी. कांटी के राजा कुमार के छह वर्षीय पुत्र पवन कुमार का इलाज पहले से चल रहा था.
केजरीवाल अस्पताल में गुरुवार की देर रात अहियापुर निवासी प्रमोद सहनी की ढाई वर्षीय पुत्री रागिनी की मौत हो गयी. एइएस के नोडल प्रभारी डॉ सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की. दोनों अस्पतालों में पिछले तीन दिनों से लगातार बच्चों की मौतें हो रही हैं और बड़ी संख्या में नये मरीज आ रहे हैं.
बीमारी की भयावहता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें बच्चों के इलाज में जुटी हैं. एसकेएमसीएच में शुक्रवार को फिर छह नये मरीजों को भर्ती किया गया. यहां 19 बच्चों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें कई बच्चों की हालत गंभीर है. केजरीवाल अस्पताल में चार बच्चों का इलाज चल रहा है. यहां शुक्रवार को नये मरीज भर्ती नहीं किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










