मिस्त्री की मौत पर हंगामा, पुलिस को दौड़ाकर पीटा

मुजफ्फरपुर/कांटी : कांटी थाना के टरमा सरमस्तपुर गांव के पास एनएच-28 पर सोमवार सुबह ट्रक की ठोकर से मिस्त्री क्रीमचंद्र (25) की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ. गुस्साये लोगों ने मुआवजे के लिए शव को एनएच पर रख जाम कर दिया. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया. जाम में फंसे […]
मुजफ्फरपुर/कांटी : कांटी थाना के टरमा सरमस्तपुर गांव के पास एनएच-28 पर सोमवार सुबह ट्रक की ठोकर से मिस्त्री क्रीमचंद्र (25) की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ. गुस्साये लोगों ने मुआवजे के लिए शव को एनएच पर रख जाम कर दिया. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया.
जाम में फंसे लोगों ने भी उपद्रवियों का साथ दिया. लाठी-डंडे से लैस सौ से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस पर रोड़ेबाजी की. इसमें थानेदार कुंदन कुमार, दारोगा मनोरंजन कुमार, हरिवल्लभ कुमार व सिपाही अमर कुमार सहित सात जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




