फोनी के आंशिक प्रभाव से बदला मौसम

Updated at : 04 May 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
फोनी के आंशिक प्रभाव से बदला मौसम

मुजफ्फरपुर : फोनी चक्रवात के आंशिक प्रभाव के कारण शुक्रवार को मौसम में बदलाव दिखा. पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे. धूप नहीं निकलने व हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, धूप की आंख मिचौनी भी चलती रही. फिर भी पिछले छह वर्ष की अपेक्षा शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : फोनी चक्रवात के आंशिक प्रभाव के कारण शुक्रवार को मौसम में बदलाव दिखा. पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे. धूप नहीं निकलने व हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, धूप की आंख मिचौनी भी चलती रही. फिर भी पिछले छह वर्ष की अपेक्षा शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा.

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. फनी चक्रवात का प्रभाव अगले दो दिन तक दिखेगा. उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बनने के साथ वर्षा होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है.

वहीं, सात व आठ मई को कुछ स्थानों पर पछिया हवा चलने का अनुमान है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन