मुजफ्फरपुर: कांटी में दर्दनाक हादसा, बिहार पुलिस ASI की बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी में गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पढ़ें पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: थाना क्षेत्र के पकड़ी में सोमवार को अनियंत्रित और तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवती की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
मृतका की पहचान पकड़ी निवासी नाव्या कुमारी के रूप में हुई है. वह एएसआई अरविन्द कुमार चौरसिया की पुत्री थी.
ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार
स्थानीय लोगों ने बताया कि नरसंडा की ओर से गिट्टी लदा ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था. इसी दौरान नाव्या कुमारी सड़क से गुजर रही थी और ट्रैक्टर की चपेट में आ गई.
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया.
अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया.
सड़क पर फिसलन को बताया जा रहा वजह
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका के पिता अरविन्द कुमार चौरसिया बिहार पुलिस में एएसआई पद पर औरंगाबाद जिले में कार्यरत हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए हैं.
लोगों ने बताया कि सड़क कई जगह टूट चुकी है, जिसके कारण एनटीपीसी की ओर से सड़क किनारे ईंट जोड़कर मजबूतीकरण का काम कराया जा रहा है.
निर्माण कार्य के दौरान निकाली गई मिट्टी सड़क पर फैली हुई थी. बारिश का पानी पड़ने से वहां काफी फिसलन हो गई थी, जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










