बिहार : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान में बाइक सवार से 39.5 लाख रुपये बरामद

Updated at : 24 Apr 2019 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान में बाइक सवार से 39.5 लाख रुपये बरामद

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की पुलिस चौकी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को वाहन तलाशी के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार के पास से 39.5 लाख रुपये बरामद किये. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तुर्की पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहन तलाशी के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की पुलिस चौकी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को वाहन तलाशी के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार के पास से 39.5 लाख रुपये बरामद किये. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तुर्की पुलिस चौकी क्षेत्र में वाहन तलाशी के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार राजू कुमार चौधरी नामक एक व्यक्ति के पास से बरामद की गयी है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय पुलिस और आयकर विभाग की टीम द्वारा हिरासत में लिए गये व्यक्ति से पूछताछ जारी है. पूर्वी चंपारण जिला के आदापुर थाना क्षेत्र निवासी राजू ने बताया कि उक्त राशि वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में सुमित नामक व्यक्ति उसे पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के सूरज नाम व्यक्ति को पहुंचाने के लिए दिया था. राजू ने बताया कि उक्त राशि किस कार्य में इस्तेमाल होना है इस बारे में उसे नहीं पता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन