Muzaffarpur News: मड़वन चोरीकांड का तीन दिन में खुलासा विधि निरुद्ध बालक गिरफ्तार, नगद और हथियार बरामद

Author :SUMIT KUMAR
Published by :SUMIT KUMAR
Updated at :13 May 2026 9:04 PM
विज्ञापन
Muzaffarpur News:मड़वन चोरीकांड का तीन दिन में खुलासा विधि निरुद्ध बालक गिरफ्तार, नगद और हथियार बरामद

नगद और हथियार बरामद

Muzaffarpur News:वरियारपुर पुलिस ने मड़वन गांव में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक विधि निरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 36 हजार नगद और चोरी में प्रयुक्त हथियार बरामद हुए हैं.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के वरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वन गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक विधि निरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के 36 हजार रुपए नगद सहित चोरी में इस्तेमाल किए गए चाकू, हथौड़ी और लोहे का नुकीला छड़ बरामद किया गया है.

स्वान दस्ता (DogSquad) की मदद से मिला सुराग

डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 11 अप्रैल की रात मड़वन गांव निवासी अमर कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने गृह भेदन कर 36 हजार रुपए नगद उड़ा लिए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. साक्ष्य एकत्र करने के लिए स्वान दस्ता (DogSquad) की मदद ली गई, जिसके आधार पर छापेमारी कर एक विधि निरुद्ध बालक को पकड़ागया.

कई चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार

पूछताछ के दौरान पकड़े गए बालक ने मड़वन गांव की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने चोरी की रकम और हथियार बरामद किए. इतना ही नहीं, उसने भरवारी गांव में हुई चोरी की एक अन्य वारदात में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है और गिरोह के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन