ePaper

दो छात्रों से नकदी व मोबाइल लूटा

Updated at : 02 Mar 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो छात्रों से नकदी व मोबाइल लूटा

मुजफ्फरपुर : सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के लिए स्कूल से एडमिट कार्ड लाने जा रहे छात्रों को बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर अगवा कर 53 सौ रुपये व मोबाइल लूट लिये. घटना की जानकारी पुलिस को देने पर छात्रों को बदमाशों ने हत्या की धमकी दी. इसके बाद दोनों छात्र काफी सहम […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के लिए स्कूल से एडमिट कार्ड लाने जा रहे छात्रों को बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर अगवा कर 53 सौ रुपये व मोबाइल लूट लिये. घटना की जानकारी पुलिस को देने पर छात्रों को बदमाशों ने हत्या की धमकी दी. इसके बाद दोनों छात्र काफी सहम गये. हालांकि, बाद में दोनों छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए सदर थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. पीड़ित दोनों छात्र सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना के रामनगर बेदौल निवासी राहुल कुमार व फैजान अहमद हैं.

राहुल के पिता सरकारी शिक्षक व फैजान के पिता सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं. छात्र राहुल कुमार के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें राहुल ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों को नामजद किया है. थानेदार ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की.

राहुल व फैजान ने बताया कि शनिवार से सीबीएसई की प्लस टू की परीक्षा है. स्कूल से आईकार्ड लाने के लिए वे लोग अपने गांव से शहर पहुंचे थे. बस से उतरने के बाद दोनों लेनिन चौक स्थित अपने स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान माड़ीपुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दोनों बदमाश पहुंच गये. बदमाशों ने दोनों छात्रों पर एक युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाया. इसके बाद पिस्टल के बल पर हमलोगों को जबरन बैठा लिया.

इसके बाद सदर थाना के मझौलिया में ले जाकर हमलोगों के पास से मोबाइल व रुपये लूट लिये. राहुल के पास से चार हजार रुपये व फैजान के पास से 13 सौ रुपये लूट लिये. फैजान ने बताया कि जब वह रोने लगा तो बदमाशों ने मोबाइल लौटा दिया.

थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन