मुजफ्फरपुर : आर्म्स डील में मतभेद पर हुई अविनाश व अंकित की हत्या
मुजफ्फरपुर : कांटी थानाक्षेत्र के कलबारी मधुबन में 29 जनवरी को हुए डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हथियार खरीद- बिक्री के दौरान पैसा को लेकर मतभेद होने पर अविनाश व अंकित उर्फ सोनू की हत्या की गयी थी. विशेष पुलिस टीम ने दोनों के मोबाइल का सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज के […]
मुजफ्फरपुर : कांटी थानाक्षेत्र के कलबारी मधुबन में 29 जनवरी को हुए डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हथियार खरीद- बिक्री के दौरान पैसा को लेकर मतभेद होने पर अविनाश व अंकित उर्फ सोनू की हत्या की गयी थी. विशेष पुलिस टीम ने दोनों के मोबाइल का सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
उसकी पहचान सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के न्यूरी सिरकरिया निवासी सुधाकर कुमार के रूप में की गयाी है.वह वर्तमान में कलवाड़ी मधुबन में अपने बहनोई संतोष कुमार झा के घर पर रह रहा था. पुलिस ने उसके बयान पर दो अन्य अपराधियों को भी उठाया है. जिसका इस कांड में संलिप्तता की जांच की जा रही है. जांच के दौरान एक मृतक के घर से सिक्यूरिटी गार्ड की वर्दी बरामद की है. वहीं, अपराधी के पास से घटना में शामिल बाइक, जैकेट, जूता व मोबाइल, कड़ा भी बरामद किया है.
- दोनों मृतक की बाइक व गार्ड की वर्दी बरामद
- हत्याकांड में दो अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
- चार से 16 जनवरी के बीच छह जिलों में मिला मृतक सोनू का लोकेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए