मुजफ्फरपुर : औराई में पत्रकार को गोली मार बाइक, मोबाइल और रुपये लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2019 10:20 AM
मुजफ्फरपुर : प्रभात खबर के औराई प्रखंड के प्रतिनिधि फिरोज अख्तर को शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर लूटपाट की. गोली उनके बायें पैर में लगी. बदमाशों ने उनकी अपाचेबाइक, मोबाइल व पर्स में रखे पांच हजार रुपये लूट लिये. लूटपाट करने के बाद तीनों बदमाश रून्नीसैदपुर की ओर भाग […]
मुजफ्फरपुर : प्रभात खबर के औराई प्रखंड के प्रतिनिधि फिरोज अख्तर को शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर लूटपाट की. गोली उनके बायें पैर में लगी. बदमाशों ने उनकी अपाचेबाइक, मोबाइल व पर्स में रखे पांच हजार रुपये लूट लिये. लूटपाट करने के बाद तीनों बदमाश रून्नीसैदपुर की ओर भाग निकले. जख्मी हालत में फिरोज ऑटो पकड़ कर औराई पीएचसी पहुंचे. यहां, उनकाइलाज किया गया. डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है.
फिरोज ने बताया कि देर शाम औराई से भैरो स्थान जा रहे थे. इसी बीच, विशुनपुर से निकलते ही पीछे से आये बाइक सवार तीन बदमाशों नेओवरटेक कर उनकी बाइक में ठोकर मार दी. सड़क पर गिरते ही बदमाश पिस्टल तान कर उनका मोबाइल मांगने लगे. विरोध करने पर एक गोली उनक बायें पैर पर मारी. वह जमीन पर गिर गये. दूसरी गोली मारने की तैयारी में थे तो फिरोज ने अपना पर्स दे दिया. इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर भी भाग निकले. पत्रकार पर हमले की घटना को डीएम मो. सोहैल ने गंभीरता से लिया है. उन्होंनेकहा कि सीएस को इलाज की मॉनीटरिंग का निर्देश दिया गया है. सीएस ने कहा कि इलाज के बाद वह घर चले गये हैं. आगे का इलाज भी सरकारी खर्चे पर होगा. एसएसपी मनोज कुमार ने भी पूरे मामले कीजानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










