ePaper

मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग मीना बाजार में भिड़े दुकानदार, दो घायल

Updated at : 13 Jan 2019 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग मीना बाजार में भिड़े दुकानदार, दो घायल

मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग के मीनाबाजार में शनिवार की शाम आपसी विवाद में दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक दुकानदार ने दूसरे के दुकान में रोड़ेबाजी व तोड़फोड़ कर दी. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. रोड़ेबाजी में मो एजाज उर्फ चिंटू व मो जहांगीर जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग के मीनाबाजार में शनिवार की शाम आपसी विवाद में दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक दुकानदार ने दूसरे के दुकान में रोड़ेबाजी व तोड़फोड़ कर दी. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. रोड़ेबाजी में मो एजाज उर्फ चिंटू व मो जहांगीर जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की.
जख्मी ने बताया कि मो एजाज उर्फ चिंटू की कंपनीबाग में कप-प्लेट की दुकान है. शुक्रवार की शाम पूर्व के विवाद में पास के बर्तन दुकानदार ने उनकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसके परिवार के लोग भी आ गये. जबरन दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. बचाने आये मो जहांगीर के सिर पर ईंट से वार करके जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन