मुजफ्फरपुर: सहयोग पोर्टल का बड़ा असर, लक्ष्मी चौक मरीन ड्राइव रोड से हटाया गया खतरनाक बिजली पोल

Updated:
विज्ञापन
Electricity department workers removing a dangerous old electric pole from Laxmi Chowk Marine Drive Road in Muzaffarpur.

जर्जर बिजली पोल हटाते बिजली विभाग के कर्मी

मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक मरीन ड्राइव रोड पर लोगों के लिए खतरा बने जर्जर बिजली पोल को मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर शिकायत के बाद बिजली विभाग ने हटा दिया. पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने कहा कि डेढ़ साल से लंबित समस्या का समाधान महज सात दिनों में हो गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: शहर के लक्ष्मी चौक मरीन ड्राइव रोड पर आम लोगों के लिए खतरा बने जर्जर बिजली पोल को आखिरकार बिजली विभाग ने हटा दिया. मुख्यमंत्री के सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद विभाग ने महज एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करते हुए पोल को सुरक्षित तरीके से हटाया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

31 मई को दर्ज की गई थी शिकायत

मुजफ्फरपुर के पूर्व महापौर एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष (पूर्वी) सुरेश कुमार ने बताया कि इस खतरनाक बिजली पोल को हटाने के लिए वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी.

इसके बाद उन्होंने 31 मई 2026 को मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के साथ संबंधित तस्वीरें भी अपलोड की गई थीं.

एक सप्ताह में पहुंची विभागीय टीम

शिकायत दर्ज होने के बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ. सोमवार को विभाग की टीम भारी क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और जर्जर पोल को सुरक्षित रूप से हटाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे स्थित यह पोल कभी भी गिर सकता था, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका बनी हुई थी.

पूर्व महापौर ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

पोल हटाए जाने के बाद पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि डेढ़ साल से लंबित समस्या का समाधान महज सात दिनों में हो गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है.

लोगों से पोर्टल का उपयोग करने की अपील

सुरेश कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी विभाग में उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, तो वे मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर फोटो और आवश्यक जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करें.

उन्होंने बताया कि जल-नल योजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी उन्होंने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और उसके समाधान की उम्मीद है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन