मुजफ्फरपुर: मोबाइल झपटने के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Police investigating the spot where a youth was shot during a mobile snatching incident in Muzaffarpur.

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटने का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. पेट में गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुशहरी थाना क्षेत्र के दरघा हाट के पास सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक की पहचान महमदपुर गांव निवासी राजीव के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने राजीव का मोबाइल झपट लिया था. जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान एक गोली राजीव के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसके पेट में गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

इलाके में बढ़ी दहशत

मोबाइल झपटमारी के दौरान गोलीबारी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन