पत्रकार राजदेव हत्याकांड : 29 को होगी आरोप गठन पर सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 6:18 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन व अन्य आरोपितों के विरुद्ध अब 29 जनवरी को आरोप गठन पर सुनवाई होगी. अब तक यह मामला एडीजे नौ वीरेंद्र कुमार की कोर्ट में था. अब एमपी व एमएलए के लिए बने नये विशेष कोर्ट में यह मामला ट्रांसफर किया गया है. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन व अन्य आरोपितों के विरुद्ध अब 29 जनवरी को आरोप गठन पर सुनवाई होगी. अब तक यह मामला एडीजे नौ वीरेंद्र कुमार की कोर्ट में था.
अब एमपी व एमएलए के लिए बने नये विशेष कोर्ट में यह मामला ट्रांसफर किया गया है. आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आरोपितों के विरुद्ध मामले का सत्र विचारण शुरू किया जायेगा. 13 मई, 2016 की रात में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर कर हत्या कर दी गयी थी. उनकी पत्नी आशा रंजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जांच में शहाबुद्दीन का नाम आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन