ePaper

मुजफ्फरपुर बालिका गृह के भवन पर चला हथौड़ा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Updated at : 13 Dec 2018 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह के भवन पर चला हथौड़ा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मुजफ्फरपुर : मजिस्ट्रेट की निगरानी में मुजफ्फरपुर बालिका गृह के भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया गुरुवार को की गयी. शेल्टर होम के भवन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होते ही बालिका गृह यौन हिंसा मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर का घर ध्वस्त होने लगा है. मालूम हो कि भवन तोड़ने को लेकर कई […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मजिस्ट्रेट की निगरानी में मुजफ्फरपुर बालिका गृह के भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया गुरुवार को की गयी. शेल्टर होम के भवन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होते ही बालिका गृह यौन हिंसा मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर का घर ध्वस्त होने लगा है. मालूम हो कि भवन तोड़ने को लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी. भवन तोड़ने से पहले बुधवार को ही भवन को खाली करा लिया गया था.

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा एवं अभियंताओं की टीम की निगरानी में मुजफ्फरपुर बालिका गृह के भवन को तोड़ने का काम गुरुवार को शुरू किया गया. इसके लिए भवन को बुधवार को ही खाली करा लिया गया था. मजिस्ट्रेट की निगरानी में तोड़े जा रहे भवन को लेकर हंगामा किये जाने के मद्देनजर डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. वहीं, बालिका गृह का भवन घनी बस्ती के बीच में होने के कारण बुल्डोजर का इस्तेमाल ना करके मजदूरों द्वारा तोड़ा जा रहा है. भवन तोड़ने के लिए अधिकारियों के साथ-साथ मजदूर भी सुबह ही पहुंच गये थे. बालिका गृह भवन की सबसे उपरी मंजिल तोड़ने का काम अभी शुरू किया गया है.

मालूम हो कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा लेखा परीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक 30 से ज्यादा लड़कियों का यौन शोषण किये जाने की बात सामने आयी थी. बिहार सरकार की जांच के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है. वहीं, बालिका गृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ब्रजेश ठाकुर फिलहाल पंजाब के पटियाला जेल में बंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन