ePaper

कंपनीबाग में निगम ने दोबारा हटाया अतिक्रमण, तोड़ीं दुकानें

Updated at : 30 Nov 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
कंपनीबाग में निगम ने दोबारा हटाया अतिक्रमण, तोड़ीं दुकानें

मुजफ्फरपुर : अतिक्रमण हटाओ अभियान के लगातार चौथे दिन गुरुवार को स्टेशन, कंपनीबाग व सदर अस्पताल रोड से दोबारा अतिक्रमण हटाया गया. जेसीबी से कंपनीबाग कमिश्नरी के सामने मुजफ्फरपुर क्लब की बाउंड्री से सटे नाले पर कपड़े की लगी फुटपाथी दुकानों को उखाड़ कर फेंक दिया गया. इसके अलावा फल व नारियल विक्रेता भी जेसीबी […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अतिक्रमण हटाओ अभियान के लगातार चौथे दिन गुरुवार को स्टेशन, कंपनीबाग व सदर अस्पताल रोड से दोबारा अतिक्रमण हटाया गया. जेसीबी से कंपनीबाग कमिश्नरी के सामने मुजफ्फरपुर क्लब की बाउंड्री से सटे नाले पर कपड़े की लगी फुटपाथी दुकानों को उखाड़ कर फेंक दिया गया. इसके अलावा फल व नारियल विक्रेता भी जेसीबी के साथ पहुंचे निगम कर्मियों को देख आनन-फानन में मौके से ठेला लेकर फरार हो गये.
सदर अस्पताल रोड में दुकान के सामने की गयी पक्की ढलाई को जेसीबी से उखाड़ दिया गया. वहीं सदर अस्पताल एमआरडीए रोड में ट्रेजरी ऑफिस गेट के बगल में बनी चार फोटो स्टेट की दुकान व गुमटी को भी मजिस्ट्रेट सह सिटी मैनेजर ओम प्रकाश ने ध्वस्त करा दिया. निगम के इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन निगम कर्मियों व पुलिस की सख्ती को देख विरोध करने वाले मौके से तुरंत भाग गये.
चाय दुकानदार पर 500 रुपये जुर्माना
कमिश्नरी के पूर्वी गेट के समीप अवैध तरीके से लगी चाय की दुकान से निगम कर्मियों ने पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला है. गेट के बगल में लोहे से बैरिकेडिंग कर वन विभाग ने पौधे लगाये थे, जिसे उखाड़ कर फेंक दिया गया. इसके बाद उसके अंदर चाय की दुकान लगायी जा रही थी. चेतावनी के बाद भी खाली नहीं कर रहे थे. इस पर गुरुवार को निगम कर्मियों ने पहुंच पांच सौ रुपये का जुर्माना लगा दिया. इसके अलावा पांच अन्य अतिक्रमणकारियों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन