राजस्थान व पटना के मुन्ना भाई धराये
Updated at : 19 Nov 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : आईबीपीएस की मेंस परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते राजस्थान व पटना के दो मुन्ना भाई को रविवार की दोपहर कच्ची-पक्की चौक स्थित आईडीजेड सेंटर पर पकड़ा गया. दोनों सीट अदला-बदली कर एक दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे. डिसप्ले बोर्ड पर परीक्षार्थियों की प्रकाशित तस्वीर से उनके चेहरे का मिलान करने के बाद […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आईबीपीएस की मेंस परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते राजस्थान व पटना के दो मुन्ना भाई को रविवार की दोपहर कच्ची-पक्की चौक स्थित आईडीजेड सेंटर पर पकड़ा गया. दोनों सीट अदला-बदली कर एक दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे.
डिसप्ले बोर्ड पर परीक्षार्थियों की प्रकाशित तस्वीर से उनके चेहरे का मिलान करने के बाद उनकी चालाकी पकड़ में आयी. दोनों को पकड़ कर सेंटर संचालक व परीक्षा नियंत्रक टीम ने सदर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाये मुन्ना भाई की पहचान राजस्थान के रवि कुमार मीणा व दूसरे की शिनाख्त पटना के शिवकांत कुमार के रूप में की गयी है. दोनों के खिलाफ सेंटर संचालक ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के
सेंटर संचालक ने बताया कि दोनों अपने-अपने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में शामिल हुए. कुछ देर परीक्षा बीतने के बाद दोनों एक साथ बाथरूम गये. वापस आने के बाद दोनों सीट अदला-बदली कर परीक्षा देने लगे. डिसप्ले बोर्ड पर जो फोटो दिखाया जा रहा था, वह दोनों के चेहरे से मैच नहीं कर रहा था. शक होने के बाद विक्षक ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान राजस्थान के रहनेवाले इंजीनियर रवि कुमार मीणा ने स्वीकार किया कि वह शिवकांत कुमार के बदले में परीक्षा देने आया था.
– एक लाख में फाइनल हुई थी डील
इस दौरान रवि कुमार मीणा काफी हंगामा करने लगा. उसका कहना था कि वह अकेले नहीं हैं. उनके पीछे पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है. चार दिन में उसका बेल हो जायेगा. एक लाख रुपये में उसकी सेटिंग हुई थी.
– पटना में चल रहा प्रतियोगी परीक्षा में सेटिंग का सिंडिकेट
शिवकांत ने पुलिस को बताया कि उसे पटना में ही एक परिचित ने रवि कुमार मीणा से संपर्क करवाया. रवि इंजीनियरिंग कर रखा है. वह पटना के एक कोचिंग में पढ़ाता है. वह परीक्षार्थी के रूप में उसकी जगह परीक्षा में बैठने के लिए आया था.
– रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में भी पकड़ाये थे पांच मुन्ना भाई
हाल में संपन्न रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में कच्ची-पक्की स्थित आईडीजेड सेंटर से पांच मुन्ना भाई पकड़ाये थे. सभी ने पटना के ही सिंडिकेट से जुड़े होने की बात पुलिस को बतायी थी. उसमें भी एक युवक राजस्थान का रहनेवाला था, जो इंजीनियरिंग करके पटना के एक कोचिंग में पढ़ाता था. सभी ने 50 हजार से एक लाख के बीच में सेटिंग होने की बात बतायी थी.
कच्ची-पक्की चौक स्थित आईडीजेड सेंटर पर सीट की अदला-बदली कर परीक्षा दे रहे थे दोनों
डिसप्ले बोर्ड पर तस्वीर दिखाने के बाद दोनों की चालाकी पकड़ायी
– सेंटर संचालक ने दोनों मुन्ना भाई को पकड़ सदर पुलिस के हवाले किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




