बेटी जनने पर केरोसिन डाल हत्या का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थानाक्षेत्र के पताही की विभा देवी के पुत्री जन्म देने पर ससुराल वालों ने उसे केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया. चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से पीड़िता की जान बची. स्थानीय लोगों ने पीड़िता के मायके वालों के मोबाइल पर कॉल कर बुलाया है. वहीं, जख्मी पीड़िता को […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थानाक्षेत्र के पताही की विभा देवी के पुत्री जन्म देने पर ससुराल वालों ने उसे केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया. चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से पीड़िता की जान बची. स्थानीय लोगों ने पीड़िता के मायके वालों के मोबाइल पर कॉल कर बुलाया है. वहीं, जख्मी पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता ने पति चंदन ठाकुर सहित ससुराल के अन्य लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मूल रूप से सीतामढ़ी रून्नीसैदपुर की रहनेवाली पीड़िता के पिता 50 साल से अधिक समय से गुजरात में व्यवसाय करते हैं. पीड़िता भी अपने पिता के साथ वहीं रहती थी. चार साल पूर्व उसकी शादी हुई थी. कुछ दिनों तक ससुराल में रही. पति दिल्ली के एक निजी कंपनी में कार्यरत है. पति के दिल्ली जाने के बाद महिला गुजरात अपने माता-पिता से मिलने गयी. इसके बाद कई बार पति को कॉल कर उसे साथ ले जाने को कहा, लेकिन वह उसे लाने नहीं गया. इस बीच महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया.
इसके बाद पति समेत अन्य के व्यवहार में महिला के प्रति बदलाव आ गया. महिला अपने परिजन के साथ कई बार दिल्ली अपने पति को खोजने गयी. लेकिन उसका कहीं भी अता-पता नहीं चला. इसके बाद पीड़िता ने गुजरात के ही कोर्ट में परिवाद दायर कराया. मामला फिलहाल लंबित है.
शनिवार को वह ससुराल पहुंची तो सास-ससुर ने घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया. इसके बाद सदर थाने पहुंची और पुलिस के मदद से उसे ससुराल में प्रवेश कराया गया. लेकिन, उसे रहने नहीं दिया गया, तो वह मायके चली गयी. गुरुवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई. पीड़िता भी अपने परिजनों के साथ पंचायत में पहुंची थी.
पंचों ने पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाया. पंचायत का फैसला सुनने के बाद महिला के परिजन उसे ससुराल पहुंचा कर चले गये. लेकिन, घर में कदम रखते ही आरोपितों ने दरवाजा बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. केरोसिन छिड़क कर आग लगाने वाले थे कि पीड़िता ने शोर मचा कर स्थानीय लोगों को बुला लिया. इस क्रम में आरोपितों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




