पैथोलॉजी में केमिकल खत्म, हंगामा
Updated at : 13 Oct 2018 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में गुरुवार से केमिकल खत्म हो जाने से मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच बंद हो गयी. शुक्रवार को जांच केंद्र में केमिकल नहीं होने की बात जब बतायी गयी, तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसकी सूचना डीएस को दी गयी. डीएस ने मरीजों को समझा-बुझा कर शांत कराया और शनिवार […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में गुरुवार से केमिकल खत्म हो जाने से मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच बंद हो गयी. शुक्रवार को जांच केंद्र में केमिकल नहीं होने की बात जब बतायी गयी, तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसकी सूचना डीएस को दी गयी. डीएस ने मरीजों को समझा-बुझा कर शांत कराया और शनिवार से जांच शुरू होने की बात कही.इसके बाद मरीज शांत हुए.
केमिकल खत्म होने से दो दिनों में 156 मरीज बिना जांच कराये अस्पताल से लौट गये हैं.मुशहरी के राजेंद्र साह, कुढ़नी के रामपुकार सहनी, कालीबाड़ी रोड के साजिया खातून ने बताया कि डॉक्टर ने उनको शुगर की जांच कराने को कहा था. इसके लिए विभाग में आये तो कर्मियों ने कहा कि जांच नहीं होगी, केमिकल खत्म है. मरीजों ने आरोप लगाया कि अक्सर यह समस्या रहती है, लेकिन अस्पताल प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है.
इधर, पैथोलॉजी विभाग के कर्मियों ने बताया कि केमिकल खत्म होने की वजह से लीवर से संबंधित बीमारी समेत जॉन्डिस, टाइफाइड, मधुमेह की जांच पूरी तरह से ठप है. विभाग में वायरिंग खराब होने से मशीनों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है. अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. डीएस डॉ एनके चौधरी ने बताया कि केमिकल खत्म हो गया है. शनिवार तक केमिकल उपलब्ध हो जायेगी.
डॉक्टर से स्पष्टीकरण
मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच में बुधवार की रात की पाली में मेडिसिन विभाग में डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहे. इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई मरीजों को निजी अस्पताल में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसको लेकर हंगामा भी हुआ था. स्वास्थ्य मैनेजर ने हंगामा शांत कराया. परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की थी. अधीक्षक ने गायब डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




