मुजफ्फरपुर : दवा सप्लायर के घर भीषण डकैती,पति-पत्नी को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 7:48 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के डुमरी बारमतपुर गांव में शुक्रवार की रात दवा के सप्लायर राजू रंजन के घर में भीषण डकैती हुई. नौ की संख्या में पहुंचे नकाबपोश डकैतों ने राजू रंजन (35 वर्ष ) व उसकी पत्नी विभा देवी(30 वर्ष) को धारदार हथियार व पिस्टल के बट से जख्मी कर दिया. घर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के डुमरी बारमतपुर गांव में शुक्रवार की रात दवा के सप्लायर राजू रंजन के घर में भीषण डकैती हुई. नौ की संख्या में पहुंचे नकाबपोश डकैतों ने राजू रंजन (35 वर्ष ) व उसकी पत्नी विभा देवी(30 वर्ष) को धारदार हथियार व पिस्टल के बट से जख्मी कर दिया.
घर में रखे गोदरेज व ट्रंक का ताला काट करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. घटना रात्रि साढ़े दस से बारह बजे की है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी डकैत घर के मुख्य रास्ते से होकर फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










