बिहार : मुजफ्फरपुर में कैश वाहन के गार्ड की हत्या कर 18 लाख रुपये की लूट

Updated at : 09 Aug 2018 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुजफ्फरपुर में कैश वाहन के गार्ड की हत्या कर 18 लाख रुपये की लूट

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक एटीएम में राशि डालने पहुंचे एक कैश वाहन के एक गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 18 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि मृतक गार्ड का नाम सुनील ठाकुर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक एटीएम में राशि डालने पहुंचे एक कैश वाहन के एक गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 18 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि मृतक गार्ड का नाम सुनील ठाकुर है. वह साहेबगंज थाना अंतर्गत केशवपुर चौक के समीप स्थित इंडिया वन के एक एटीएम में उक्त राशि डालने गये थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि दो बदमाश लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद एक मोटरसाइकिल से फरार हो गये. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन