मुजफ्फरपुर शहर का होगा विस्तार, सैटेलाइट टाउनशिप से बदलेगी सूरत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शहर का होगा विस्तार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर क्षेत्र के विस्तार को लेकर नया प्रस्ताव जारी किया गया है, इस प्रस्ताव के तहत मुजफ्फरपुर को 265.71 वर्ग किमी से बढ़ाकर 428.29 वर्ग किमी करना शामिल है.लोगों से 5 मई तक मांगे गए सुझाव.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर शहर को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है. डीएम और जिला आयोजना प्राधिकार अध्यक्ष सुब्रत कुमार सेन ने विस्तारित आयोजना क्षेत्र का नया प्रस्ताव जारी करते हुए आम नागरिकों और हितधारकों से 5 मई 2026 तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं.

428.29 वर्ग किमी तक विस्तार का प्रस्ताव

अभी मुजफ्फरपुर का आयोजना क्षेत्र 265.71 वर्ग किमी में फैला हुआ है जिसे आयोजना प्रस्ताव के अनुसार बढ़ाकर 428.29 वर्ग किमी किया जाएगा. इसमें नगर निगम क्षेत्र के अलावा कांटी नगर परिषद, माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत और मुसहरी, कांटी, कुढ़नी, मड़वन, मीनापुर और बोचहा ब्लॉक के कुल 274 राजस्व गांव शामिल किए गए हैं.

तिरहुत सैटेलाइट टाउनशिप से बदलेगी सूरत

इस विस्तार प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य तिरहुत ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के साथ शहर का संतुलित विकास करना है. इस मास्टर प्लान के जरिए अगले 20 सालों की आबादी को ध्यान में रखते हुए सड़क, सीवरेज, जलापूर्ति और ठोस अपशिष्ट निपटान जैसी बुनियादी सुविधाओं को साइंटिफिक ढंग से विकसित किया जाएगा. इससे बिना प्लान के किए गए निर्माण और अवैध कब्जे पर रोक लगेगी.

नागरिकों से अपील की गई है कि वे दिए गए समय तक अपनी राय दर्ज कराएं, ताकि एक प्रभावी और सर्वांगीण विकास योजना तैयार की जा सके.

Also Read सीवान में दलालों के चंगुल से छुड़ाईं गईं 21 नाबालिग लड़कियां, आर्केस्ट्रा अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन