पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरका बाइक चोर फरार, अर्जुन कुमार की गिरफ्तारी को छापेमारी

Updated at : 08 Aug 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरका बाइक चोर फरार, अर्जुन कुमार की गिरफ्तारी को छापेमारी

मोतीपुर : थाना क्षेत्र के सांढा डंबर हुर्राहा निवासी शातिर बाइक चोर अर्जुन कुमार हथकड़ी सरका कर पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. मोतीपुर पुलिस रविवार की रात उसको लेकर छापेमारी के लिए सरैया थाना क्षेत्र के रेवा निवासी जय गोविंद साहनी के यहां पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस जवानों को चकमा देकर वह […]

विज्ञापन
मोतीपुर : थाना क्षेत्र के सांढा डंबर हुर्राहा निवासी शातिर बाइक चोर अर्जुन कुमार हथकड़ी सरका कर पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. मोतीपुर पुलिस रविवार की रात उसको लेकर छापेमारी के लिए सरैया थाना क्षेत्र के रेवा निवासी जय गोविंद साहनी के यहां पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस जवानों को चकमा देकर वह भाग निकला .
पुलिस हिरासत से अर्जुन के फरार होने से मोतीपुर पुलिस सवालों के घेरे में है. मामले को लेकर चौकीदार रामदयाल राय के बयान पर थाने में प्राथमिकी किया गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. इधर, अर्जुन कुमार के तीन साथी रितेश कुमार, राजेश कुमार और बखरा निवासी सुनील राय को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया .
जानकारी हो कि ब्रह्मपुरा निवासी किशुन पंडित के घर शनिवार की रात चोरी करते अर्जुन कुमार, रितेश कुमार, राजेश कुमार और सुनील कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था. तब पूछताछ में अर्जुन और रितेश ने मोतीपुर सहित अन्य इलाकों से हो रही बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी.
तब पुलिस उसे साथ लेकर छापेमारी के लिए जयगोविंद सहनी के घर गयी थी. इसी बीच अर्जुन फरार हो गया. थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागने के मामले में अर्जुन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी को मोतीपुर व सरैया थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन