सिविल कोर्ट में खुला कियोस्क, केस के बारे में मिलेगी हर जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2018 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश व ई-कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन ने शनिवार को यहां कोर्ट परिसर में ज्युडिशियल सर्विस सेंटर एंड इंफॉर्मेशन कियोस्क सिस्टम का उद्घाटन किया. इंफोर्मेशन कियोस्क की सहायता से कोई भी व्यक्ति एफआईआर नंबर, केस नंबर, अधिवक्ता के नाम व वादी के नाम से मामले की जानकारी प्राप्त […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश व ई-कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन ने शनिवार को यहां कोर्ट परिसर में ज्युडिशियल सर्विस सेंटर एंड इंफॉर्मेशन कियोस्क सिस्टम का उद्घाटन किया. इंफोर्मेशन कियोस्क की सहायता से कोई भी व्यक्ति एफआईआर नंबर, केस नंबर, अधिवक्ता के नाम व वादी के नाम से मामले की जानकारी प्राप्त कर सकता है. इसमें केस की स्थिति की भी जानकारी मिलेगी. साथ ही केस में हुए आदेश भी लोग प्राप्त कर सकते हैं.
इस मौके पर न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाना ही इस व्यवस्था का उद्देश्य है. डॉ कुमार ने नये सिस्टम के बारे में बताया कि कियोस्क मे अधिवक्ता या मुवक्किल अपना केस नंबर डालेंगे और केस संबंधी सारी जानकारी उनको उपलब्ध हो जायेगी. उन्होंने अधिवक्ताओं से भी इसमें सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नया काम शुरू होने में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन सब ठीक हो जायेगा.
शहर में एक साथ पहुंचे हाईकोर्ट के सात जज
अब सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर में दाखिल होने वाले सभी वाद सेट्रलाइज फाइलिंग काउंटर (सीएफसी) काउंटर पर दाखिल किये जायेंगे. कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर इसके लिये पांच काउंटर बनाये गये हैं, जहां पर सभी कोर्ट व हर तरह के मामले दायर किये जायेंगे. वाद दायर किये जाने के बाद अधिवक्ताओं को एक रसीद प्रदान की जायेगी, जिस पर वाद संख्या अंकित होगा. काउंटर पर अधिवक्ता व वादी का मोबाइल नंबर भी देना अनिवार्य होगा, जिस पर उनको केस की तिथि व अन्य जानकारी मिलती रहेगी.
कैमरे से होगी कोर्ट रूम की निगरानी
कोर्ट रूम सहित कैंपस की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से पूरे परिसर की गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. परिसर में लगे अत्याधुनिक कैमरे की सहायता से दूर की वस्तु को भी आसानी से देखा जा सकता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










