शव के साथ दादर पुल के पास लगाया जाम

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के दादर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिजली सहनी के अपहरण के बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजा के लिए दादर पुल के पास शव रख कर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आगजनी भी की गयी. इससे बैरिया-जीरोमाइल (एनएच 57) मार्ग जाम हो गया. सूचना पर […]
मुजफ्फरपुर : अहियापुर के दादर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिजली सहनी के अपहरण के बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजा के लिए दादर पुल के पास शव रख कर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आगजनी भी की गयी. इससे बैरिया-जीरोमाइल (एनएच 57) मार्ग जाम हो गया.
सूचना पर अहियापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमारमौके पर पहुंचे. स्थानीय मुखिया लखिंद्र साह व पुलिस के सहयोग से परिवार को सुरक्षा देने, जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी व सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार रुपये देने के बाद जाम समाप्त किया गया. बिजली सहनी की हत्या कर शव को मीनापुर के हजरतपुर गांव में फेंक दिया गया था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह परिजन को सौंपा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










