फायरिंग में मुखिया के भतीजे की मौत

Updated at : 05 Jul 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग में मुखिया के भतीजे की मौत

उत्पाद विभाग की टीम व ग्रामीण भिड़े बेितया के साठी की घटना उत्पाद िवभाग टीम पर मुकदमा साठी : थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार तड़के शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. दोनों के बीच हुए संघर्ष के दौरान फायरिंग में किराना व्यवसायी […]

विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम व ग्रामीण भिड़े

बेितया के साठी की घटना
उत्पाद िवभाग टीम
पर मुकदमा
साठी : थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार तड़के शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. दोनों के बीच हुए संघर्ष के दौरान फायरिंग में किराना व्यवसायी सन्नी कुमार (23) की मौत हो गयी. सन्नी स्थानीय पंचायत के मुखिया का भतीजा बताया जाता है. वहीं, ग्रामीणों के हमले में उत्पाद विभाग के दारोगा सुनील कुमार, सिपाहीराहुल कुमार, सैप जवान किशोरी प्रसाद, राम निवास तिवारी, शिवनारायण सिंह, उदय सिंह व अग्नेश वर्मा घायल हो गये. मौके से पुलिस ने एसएलआर का दो खोखा बरामद किया है.
इधर, घटना को लेकर गुस्साये ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक सड़क पर आगजनी कर बेतिया-नरकटियागंज सड़क को जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे एसपी जयंतकांत ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर
फायरिंग में मुखिया
उत्पाद विभाग की टीम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
फायरिंग
किसने की है? इसकी जांच की जा रही है. वहीं, एमजेके अस्पताल में भर्ती दारोगा अनिल कुमार ने टीम
द्वारा फायरिंग
से इनकार किया है. डीएम ने मामले में नरकटियागंज एसडीएम व उत्पाद अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है.
मृतक के पिता प्रदीप साह उर्फ भिखारी साह ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र सुबह बाइक से चनपटिया जा रहा था. इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गोली मार दी और उसकी मौत हो गयी. जबकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव से बाहर मुख्य पथ पर टीम छापेमारी करने गयी थी, जिसपर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीण ईंट पत्थर व गोलियां भी चला रहे थे. इस हमले में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर व सैफ जवान भी घायल हो गये, जिन्हें एमजेके अस्पताल लाया गया है.
ग्रामीणों के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम सड़क पर थी. उसी समय सुबह करीब पांच बजे सोनू कुमार बाइक से चनपटिया जा रहा था, वह बसंतपुर गांव में किराना दुकान चलाता है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गोली मारी गयी. इधर एमजेके अस्पताल में भर्ती उत्पाद दारोगा सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि शराब तस्कर बसंतपुर से शराब लेकर जाने वाले हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया. उसकी बाइक पर बंधा हुई 20 लीटर शराब बरामद की गयी.
युवक को गाड़ी में बैठा लिया गया. बाइक जब्त कर टीम के अधिकारी जाने लगे, तभी असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया. हरवे हथियार से लैश ग्रामीण हत्या पर उतारू थे. किसी तरह टीम वहां से जान बचाकर भागी. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि छापेमारी करने गयी टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया. ईंट-पत्थर भी चलाए. अधीक्षक के अनुसार भीड़ की तरफ से गोली चलने की भी आवाज आ रही थी.
वाहन को किया क्षतिग्रस्त
घटना के बाद लोगों ने उत्पाद विभाग के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर एसपी जयंतकांत, नरकटियागंज एसडीपीओ निसार अहमद, शिकारपुर थानाध्यक्ष, साठी थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे. एसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया.
जांच के लिए मेडिकल टीम गठित
डीएम डॉ निलेश रामचंद्र देवरे बुधवार को एमजेके अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे. इसी दौरान उन्होंने उत्पाद विभाग की टीम पर हमले में जख्मी उत्पाद दारोगा सुनील कुमार, सैफ जवानों से भी मुलाकात की और जानकारी ली. इस दौरान सोनू कुमार के शव का पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की देखरेख में कराया गया. इसके लिए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की गयी है.
कोट…
उत्पाद टीम पर हत्या का केस
मामले में उत्पाद विभाग की टीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. फायरिंग किसने की, इस बारे में पता लगाया जा रहा है. मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
जयंतकांत, एसपी
उत्पाद विभाग की टीम साठी के बसंतपुर में छापेमारी के लिए गयी थी, जहां टीम पर हमला किया गया है. इस दौरान गोली से एक युवक के मौत की खबर है. मामले में नरकटियागंज एसडीएम व उत्पाद अधीक्षक से प्रतिवेदन मांगा गया है. दोषी कोई हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन