ePaper

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मुजफ्फरपुर, किसानों के साथ करेंगे बैठक, जानें... पूरा कार्यक्रम

Updated at : 06 Feb 2018 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मुजफ्फरपुर, किसानों के साथ करेंगे बैठक, जानें... पूरा कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार की देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुजफ्फरपुर शहर पहुंचे. सदातपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में उनका रात्रि विश्राम होगा. बुधवार की सुबह नौ बजे वह किसानों के साथ बैठक करेंगे. पूरे बिहार से प्रत्येक जिले से दो-दो किसानों को आमंत्रित किया गया है. देर शाम बस्ती प्रमुख […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार की देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुजफ्फरपुर शहर पहुंचे. सदातपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में उनका रात्रि विश्राम होगा. बुधवार की सुबह नौ बजे वह किसानों के साथ बैठक करेंगे. पूरे बिहार से प्रत्येक जिले से दो-दो किसानों को आमंत्रित किया गया है. देर शाम बस्ती प्रमुख के साथ बैठक का भी कार्यक्रम है. इधर, उनकी सुरक्षा को लेकर एनएच से लेकर पूरे इलाके में विशेष चौकसी बरती जा रही है. खुफिया विभाग के साथ ही कांटी सहित कई थाने की पुलिस की तैनाती कार्यक्रम स्थल के पास की गयी है.

7 फरवरी का कार्यक्रम
सुबह 8 बजे – जलपान
सुबह 9 से 10.30 बजे – किसान स्वयंसेवक बैठक
दोपहर 11 से 12.30 बजे – किसान स्वयंसेवक बैठक (प्रार्थना)
दोपहर 12.45 बजे – भोजन व विश्राम
शाम 5.30 बजे – प्रस्थान (बस्ती प्रमुखों की बैठक हेतु)
शाम 6 से 7.30 बजे – बस्ती प्रमुख बैठक (मुजफ्फरपुर महानगर)
रात्रि 8.30 बजे – सह प्रांत संघ चालक गौरी शंकर के यहां भोजन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन