मीनापुर में 11 घरों में लगी आग, दर्जनभर बकरियां जलीं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 6:38 PM

विज्ञापन

रामपुरहरि थाना क्षेत्र के परमजीवर वार्ड संख्या-नौ में बुधवार को आग लगने से 11 लोगों के घर जल गये. इसमें एक दर्जन बकरियां भी जल गयीं.

विज्ञापन

मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र के परमजीवर वार्ड संख्या-नौ में बुधवार को आग लगने से 11 लोगों के घर जल गये. इसमें एक दर्जन बकरियां भी जल गयीं. अगलगी के दौरान सामान निकालने व आग बुझाने में तीन लोग झुलस गये. घायलों को एसकेएमसीएच में इलाज करवाया गया. मंजय ठाकुर की तीन, नीतीश्वर ठाकुर की तीन, गुंजन ठाकुर की दो, बबलू ठाकुर की दो और अनिल बैठा की दो बकरियां जल गयीं. वहीं अनिल बैठा, विश्वनाथ ठाकुर, ललन ठाकुर, संजय ठाकुर, मंजय ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, शिवशंकर ठाकुर, राजाबाबू ठाकुर, नीतीश्वर ठाकुर, बबलू ठाकुर व संतोष ठाकुर के घर जल गये. फायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन